फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: जैतहरी पुलिस ने जब्त किया 300 लीटर पेट्रोल, बिक्री के लिए ले जाते समय घेराबंदी करते हुए पकड़ा

Tue, 14 May 2024 10:23 AM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

Anuppur: जैतहरी पुलिस ने पेट्रोल का अवैध परिवहन करते हुए इको वाहन सहित दो आरोपियों एवं 300 लीटर पेट्रोल को जब्त कर अपराध दर्ज करते हुए मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त किया 300 लीटर पेट्रोल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर के जैतहरी पुलिस के द्वारा अवैध रूप से पेट्रोल का विक्रय करने के लिए ले जाए जा रहे वाहन के साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए इस मामले में अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कार्रवाई के संबंध में बताया गया कि दीपक पिता लालमन गुप्ता निवासी जैतहरी एवं सूरज पिता रामदास राठौर निवासी धनगवा जोकि बिना नंबर के इको वाहन में कई प्लास्टिक के डिब्बों में 300 लीटर पेट्रोल भरकर विक्रय के लिए ले जा रहे थे।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिलने पर खोली तिराहे के पास घेराबंदी करते हुए पुलिस के द्वारा वाहन सहित आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए विक्रय के लिए ले जाए जा रहे पेट्रोल एवं वाहन को जब्त कर लिया है।इस मामले में पुलिस ने धारा 285 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3 और 7 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें