फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूपपुर: बीच ट्रैक पर मालगाड़ी का इंजन फेल, तीन घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही यात्री ट्रेनें; मुसाफिर हुए परेशान

Tue, 13 Oct 2026 06:52 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

अनूपपुर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी का इंजन खराब होने से यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। शहडोल-अंबिकापुर मेमू ट्रेन दोपहर 1:50 बजे पहुंचने के बाद शाम 5 बजे तक खड़ी रही। अमलाई स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन भी रोकी गई। यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा और परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
अनूपपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी हुई ट्रेन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को मालगाड़ी के इंजन में खराबी आने का खामियाजा यात्री ट्रेनों में सफर कर रहे लोगों को भुगतना पड़ा। शहडोल से अंबिकापुर जाने वाली यात्री ट्रेन दोपहर करीब 1:50 बजे अनूपपुर पहुंची, लेकिन इसके बाद शाम 5 बजे तक स्टेशन पर ही खड़ी रही। करीब तीन घंटे तक ट्रेन के रवाना नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान यात्रियों को ट्रेन के विलंब होने की स्पष्ट जानकारी भी नहीं मिल सकी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सीएम बोले- अहिल्या नगरी बनेगी देश का नया कॉर्पोरेट और टूरिज्म हब, सिंहस्थ से पहले मिलेंगी कई सौगातें

रेलवे प्रबंधन के अनुसार, शहडोल से बिजुरी की ओर जा रही मालगाड़ी का इंजन अनूपपुर और मौहरी रेलवे स्टेशन के बीच खराब हो गया था। मालगाड़ी के रेलवे ट्रैक पर खड़े होने से पीछे से आने वाली ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। इसके चलते अनूपपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक एक पर शहडोल-अंबिकापुर मेमू ट्रेन और अमलाई रेलवे स्टेशन पर शहडोल-अंबिकापुर एक्सप्रेस को रोकना पड़ा। रेलवे कर्मचारियों द्वारा मालगाड़ी के इंजन की मरम्मत की जा रही थी। प्रबंधन का कहना था कि मरम्मत पूरी होने के बाद यात्री ट्रेनों को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजन की खराबी, परेशानी यात्रियों के हिस्से
रेलवे ट्रैक बाधित होने के कारण यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ स्थानीय मार्गों पर आने-जाने वाले लोग भी परेशान हुए। ट्रेन में सफर कर रहे सपन कुमार ने बताया कि बिना पूर्व सूचना के ट्रेन को कई घंटे तक खड़ा रखा गया, जिससे उन्हें परेशानी हुई। वहीं, अनूपपुर से कोतमा जा रहे राकेश पांडे ने कहा कि मालगाड़ी के इंजन की खराबी सुधारने में तीन घंटे तक यात्री परेशान होते रहे। रेलवे को यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी। यात्री हरिनारायण तिवारी ने बताया कि उन्हें बहुत जरूरी कार्य से कोतमा जाना था लेकिन ट्रेन के लिए तो होने के कारण उन्हें परेशानी हुई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें