फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: दो स्थानों पर छापा मारकर पुलिस ने इतने किलो गांजा किया जब्त, तीन आरोपी तस्कर गिरफ्तार

Sat, 16 Nov 2024 08:35 AM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

अनूपपुर पुलिस दो ठिकानों पर छापामार 22 किलो से ज्यादा गांजा जब्त किया है। इस दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी और जप्त गांजा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतमा पुलिस ने दो स्थानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए विक्रय के लिए छुपाकर रखे गए गांजे को जब्त किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


कोतमा पुलिस ने बताया कि ग्राम खमरौध में संतोष यादव के बाड़ी में विक्रय के लिए छुपाकर रखा गया अवैध मादक पदार्थ गांजा घर के पीछे एक काले रंग की बोरी में पाया गया। बोरी में कुल 20 पैकेट थे, जिनका वजन 20.697 किलोग्राम था। आरोपी संतोष यादव पिता स्व. धन्ना यादव (45 वर्ष) निवासी खमरौध से पूछताछ की गई। इस दौरान उसने बताया कि ग्राम खोडरी के राजकुमार उर्फ चरखा पिता दिलभरण जायसवाल (32) और सूरज तिवारी पिता रामेश्वर तिवारी (29) दोनों निवासी खोडरी ने यह गांजा बिक्री के लिए रखा था।

आरोपी संतोष यादव को अभिरक्षा में लेने के बाद पुलिस ने आरोपी राजकुमार उर्फ चरखा और सूरज तिवारी को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान सूरज तिवारी ने खुलासा किया कि यह गांजा खोडरी के सुमित जायसवाल की पिकअप से लाया गया था। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया और उनके खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने दूसरी कार्रवाई में एलआईसी ऑफिस के पीछे कोतमा में आरोपी राजेंद्र अहिरवार पिता सुकलू के पास से 1.490 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में राजेंद्र अहिरवार ने बताया कि यह गांजा ग्राम खमरौध के संतोष यादव से बिक्री के लिए लाया गया था। इस मामले में आरोपी राजेंद्र अहिरवार और संतोष यादव को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें