फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur: पिकअप वाहन से पुलिस ने बरामद किया एक टन चोरी का कोयला, पांच लोगों पर खनिज अधिनियम में मामला दर्ज

Wed, 28 Feb 2024 07:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

तलाशी के दौरान पुलिस ने पिकअप से 37 बोरी कोयला बरामद किया है। कोयले का वजन करीब एक टन था, जिसकी अनुमानित कीमत 30 हजार रुपये है। 
विज्ञापन
कोयला चोरी के पांच आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने चोरी का कोयला लेकर जा रहे पिकअप वाहन को जब्त किया हौ। चोरी के मामले में आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज किया है।

विज्ञापन


कार्रवाई के संबंध में थाना प्रभारी अरविंद जैन ने बताया कि  27 फरवरी की रात गस्त के दौरान पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 65 जी ए 2675 को नाकाबंदी करते हुए रोका गया। वाहन सुबह 4:00 बजे आमाडाड कॉलरी कुहका की तरफ से आ रहा था। वाहन को रोका गया तो उसमें पिकअप चालक अभिषेक गुप्ता निवासी सीआरओ कैंप राजनगर, राहुल पांडे निवासी ताजिया चौक राजनगर, श्रवण कुमार केवट निवासी आमाडाड, राजा केवट निवासी आमाडाड, वीरेंद्र उर्फ विरू चंद्रा निवासी आमाडाड पिकअप में बैठे हुए थे। 

वाहन की तलाशी ली गई तो पिकअप से 37 बोरी कोयला बरामद हुआ। कोयले का वजन करीब 1 टन था, जिसकी अनुमानित कीमत 30 हजार रुपये है। सारा कोयला जब्त कर लिया गया हौ। इस मामले में धारा 379, 411, 34 एवं खनिज अधिनियम का अपराध दर्ज करते हुए जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह कोयला लाला गुप्ता निवासी आमाडाड ने चोरी करते हुए पिकअप में लोड कराया है। उसे भी आरोपी बनाया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें