फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: अनूपपुर में एसडीओपी तथा एएसपी को चुनाव आयोग ने हटाया, नए पदस्थापना आदेश जारी

सार

चुनाव आयोग ने अनूपपुर जिले में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी पुष्पराजगढ़ को हटाने के आदेश जारी किए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संसदीय क्षेत्र की ही निवासी हैं। एसडीओपी बीते पांच वर्षों से संसदीय क्षेत्र में पदस्थ हैं।
विज्ञापन
अनूपपुर में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को हटाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर जिले में पदस्थ एसडीओपी तथा एएसपी को हटाने के निर्देश चुनाव आयोग ने दिए हैं। अनूपपुर के पुष्पराजगढ़ में पदस्थ एसडीओपी सोनाली गुप्ता तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर शिवकुमार सिंह को हटाने के आदेश आयोग ने दिए हैं।

विज्ञापन


एसडीओपी सोनाली गुप्ता बीते पांच वर्षों से शहडोल क्षेत्र के विभिन्न स्थान पर पदस्थ रही हैं। इसके साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार सिंह शहडोल संसदीय क्षेत्र अंतर्गत उमरिया जिले के पाली के निवासी हैं। इसे लेकर शिकायत चुनाव आयोग से दर्ज कराई गई थी। इस पर कार्यवाही करते हुए आयोग ने इन दोनों अधिकारियों को हटाते हुए उनकी जगह नए अधिकारियों की पदस्थापना के आदेश दिए हैं। एसडीओपी सोनाली गुप्ता पुष्पराजगढ़ में बीते कई वर्षों से पदस्थ हैं जबकि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार सिंह का स्थानांतरण कुछ महीने पूर्व ही यहां किया गया था। इसे लेकर चुनाव आयोग ने इन दोनों ही अधिकारियों को हटाने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें