फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: अनूपपुर में मवेशियों को कत्लखाने ले जा रहा ट्रक पकड़ा, चालक फरार

सार

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को कोतमा पुलिस ने मवेशियों की तस्करी कर रहे एक ट्रक को जब्त किया है।  सात मवेशियों को रिहा कराते हुए कांजी हाउस में रखा गया है। चालक फरार है। 
विज्ञापन
अनूपपुर में पुलिस ने ट्रक जब्त किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु तस्करी करते फिर एक ट्रक को पकड़ा है। ट्रक में मवेशियों की तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने ट्रक रोका तो आरोपी कार्यवाही के दौरान फरार हो गया। ट्रक को थाने में खड़ा किया गया है। मवेशी को कांजी हाउस में रखा गया है। पुलिस को ट्रक से सात नग मवेशी मिले हैं। इसमें एक भैंस, छह पाड़े शामिल हैं। इनकी कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने वाहन चालक, वाहन स्वामी एवं तस्करों के खिलाफ़ पशु क्रूरता अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की है।  
विज्ञापन


रात के अंधेरे में ले जा रहे थे पुलिस ने पकड़ा
गुरुवार की मध्य रात्रि को कोतमा थाना क्षेत्र नेशनल हाईवे के पास पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस के द्वारा ट्रक सहित मवेशियों को जब्त किया गया है। अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

कड़ा पहरा फिर भी तस्करी रोकना मुश्किल
लोकसभा निर्वाचन को देखते हुए जिले के प्रवेश सीमा पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। आने जाने वाले सभी वाहनों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही सीमाई क्षेत्र में भी सघन जांच की जा रही है। इसके बाद भी पशु तस्करी का अवैध कारोबार संचालित हो रहा है। पुलिस भी जानकारी जुटा रही है कि ट्रक किस मार्ग से यहां पहुंचा था। कैसे कड़े पहरे के बीच पशु तस्करी का अवैध कारोबार जारी है?
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें