फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: कुत्तों के हमले से घायल नर चीतल की मौत, सम्मान के साथ किया गया दाह संस्कार

Mon, 15 Apr 2024 05:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

Anuppur News: आवारा कुत्तों द्वारा दौड़ा कर हमला कर गंभीर रूप से घायल हुए चीतल की मौत हो गई। जिसके बाद मृत चीतल के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसका अंतिम संस्कार कराया गया। पूरा मामला जिले के वन परिक्षेत्र जैतहरी अंतर्गत पोडी बीट के ग्राम सिंघौरा का बताया गया है।
विज्ञापन
घायल चीतल की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर जिले के वन परिक्षेत्र जैतहरी अंतर्गत पोडी बीट के ग्राम सिंघौरा में सोमवार की सुबह जंगल में विचरण कर रहे नर चीतल पर कई आवारा कुत्तों द्वारा दौड़ा कर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

विज्ञापन

घायल नर चीतल अपनी जान बचाने के लिए भागकर सिंघौरा निवासी राकेश सिंह के गेहूं लगे खेत में आकर बैठ गया।

नर चीतल के घायल स्थिति में आने की जानकारी पर परिक्षेत्र ससा वेंकटनगर रामसुरेश शर्मा, बीट प्रभारी पोंडी तरुण सिंह मसराम एवं आसपास के सुरक्षाकर्मियों के साथ जिला मुख्यालय अनूपपुर के वन्यजीव संरक्षक शशिधर अग्रवाल मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल नर चीतल ने दम तोड़ दिया, जिसे शासकीय वाहन से वन डिपो जैतहरी लाकर पशु चिकित्सा जैतहरी से पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका दाह संस्कार कराया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें