फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: कुएं में मिला युवक का शव, सिर पर चोट के निशान, बडकाटोला का मामला

Tue, 14 May 2024 06:57 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

वेंकटनगर पुलिस चौकी अंतर्गत वैवाहिक समारोह में शामिल होने गए एक युवक का शव गांव के ही कुएं में पाया गया। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
कुआं में गिरने से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर जिले में जैतहरी थाना के वेंकटनगर चौकी अंतर्गत ग्राम कपरिया के (बडकाटोला) में शादी समारोह से वापस लौट रहे व्यक्ति की कुआं में गिरने से मौत हो गई। जहां पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पीएम हेतु वेंकटनगर भेजा दिया। पीएम होने के उपरांत शव परिजन को सौंप कर जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान मुकेश ओट्टी पिता दलवीर ओट्टी उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम कपरिया के रूप में की गई है, जो कि अपने ही गांव कपरिया के बडकाटोला में एक शादी समारोह में गया हुआ था। जो सोमवार की रात लगभग 10 बजे के आसपास देखा गया था। उसके बाद 14 मई को कुआं के अंदर उसका शव बरामद किया गया है। जहां मृतक के सिर में गंभीर चोट लगी है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वेंकटनगर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से निकालकर पीएम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें