फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: गोरसी क्षेत्र में घूम रहा भालू, दहशत में आए ग्रामीण, वन विभाग ने शुरू की तलाश

Wed, 15 May 2024 08:43 AM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

जंगल में विश्राम करने बाद भालू देर शाम गोरसी के मैरटोला में विचरण करते हुए आ पहुंचा। जिसे ग्रामीणों ने भगाया गया। वन विभाग की टीम ने गश्त कर ग्रामीणों को सुरक्षित रहने और अकेले जंगल में न जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
अनूपपुर में भालू की दहशत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर जिले के जैतहरी तहसील अंतर्गत गोरसी गांव से लगे जंगल में दो दिनों से भालू निरंतर विचरण कर रहा है। जिसे देख ग्रामीण भयभीत हैं, भालू के विचरण की सूचना मिलने पर जैतहरी वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी भालू पर निगरानी रखते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए ग्राम पंचायत के माध्यम से मुनादी कराते हुए उन्हें सूचित कर रहे हैं। भालू को कोयलारीनाला और तिपान नदी के पास जंगल में विचरण करते हुए ग्रामीणों ने देखा है।
विज्ञापन

जंगल में विश्राम करने बाद भालू देर शाम गोरसी के मैरटोला में विचरण करते हुए आ पहुंचा। जिसे ग्रामीणों ने भगाया गया। वन विभाग की टीम ने गश्त कर ग्रामीणों को सुरक्षित रहने और अकेले जंगल में न जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें