फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: अनूपपुर में 252 टन अवैध कबाड़ और एक पिकअप वाहन जब्त, कुल कीमत 85.2 लाख रुपये

Mon, 26 Aug 2024 02:41 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

अनूपपुर की कोतवाली पुलिस ने 252 टन अवैध कबाड़ बरामद किया है। इसकी कीमत 80 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। इस कार्रवाई में एक पिकअप वाहन भी जब्त किया गया है। 
विज्ञापन
अनूपपुर पुलिस ने 80 लाख रुपये से अधिक मूल्य का अवैध कबाड़ बरामद किया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पोड़ी, नेशनल हाईवे 43 पर स्थित साईं धरमकांटा के पास एक बड़े गोदाम में पुलिस ने 252 टन अवैध कबाड़ बरामद किया, जिसकी कुल कीमत लगभग 80 लाख रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में एक पिकअप वाहन भी जब्त किया गया, जिसमें 2 टन अवैध कबाड़ लदा हुआ था। यह अभियान कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चलाया गया, जिसके तहत गोदाम को सील कर दिया गया और धारा 106 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह मामला तब सामने आया जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पोड़ी में एक गोदाम में अवैध कबाड़ का संग्रहण किया जा रहा है। पुलिस ने सूचना की पुष्टि के बाद गोदाम पर छापा मारा, जहां उन्हें भारी मात्रा में अवैध कबाड़ मिला। मौके पर कोई दस्तावेज या वैध प्रमाण पत्र नहीं मिला, जिससे यह साबित हो सके कि यह कबाड़ कानूनी रूप से खरीदा या बेचा जा रहा था। पुलिस ने तुरंत गोदाम को सील कर दिया और कबाड़ को अपने कब्जे में ले लिया।

इसी दौरान, फुनगा चौकी को एक और सूचना मिली कि एक सफेद रंग का पिकअप वाहन एमपी 65 जीए 1109 में अवैध कबाड़ लादकर अनूपपुर की ओर जा रहा है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नेशनल हाईवे 43 पर घेराबंदी की और वाहन की तलाशी ली। वाहन में चालक धर्मेन्द्र सिंह महरा और मों. राशिद बैठे थे, जो चोरी के कबाड़ को अनूपपुर ले जा रहे थे। पुलिस ने कबाड़ के संबंध में दस्तावेज मांगे, लेकिन दोनों आरोपियों ने कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। इसके बाद पुलिस ने पिकअप वाहन और उसमें लदे 2 टन कबाड़ को जब्त कर लिया। इस मामले में पुलिस ने धारा 35(1)ड, बीएनएसएस, 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें