फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: अनूपपुर में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 4 आरोपी गिरफ्तार, 8 वाहन जब्त

Mon, 26 Aug 2024 02:38 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

अनूपपुर में पुलिस ने जुआ फड़ पर दबिश दी और चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जंगल में यह जुआं चल रहा था। आठ वाहन भी पुलिस ने जब्त किए हैं। 
विज्ञापन
अनूपपुर में पुलिस ने आठ वाहन जब्त किए हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर जिले के भालूमाडा थाना अंतर्गत मझौली के जंगल में पुलिस ने एक जुआ फड़ पर दबिश दी, जहां से 4 जुआरी और 8 दोपहिया वाहन जब्त किए गए। पुलिस को सूचना मिली थी कि जंगल में कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जुआ स्थल पर छापा मारा और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पकड़े गए आरोपियों में मनोज कुमार दुबे (35), शिवम विश्वकर्मा (28), किशन कुमार (22), और दिलीप कुमार (30) शामिल हैं। ये सभी आरोपी अलग-अलग गांवों से ताल्लुक रखते हैं और जुआ खेलने के लिए जंगल में इकट्ठा हुए थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 7420 रुपये नगद, 8 मोटरसाइकिल और 52 ताश के पत्ते जब्त किए। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत 2,72,420 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मझौली के जंगल में रात के समय जुआ फड़ चल रहा था, और पुलिस के वहां पहुंचते ही कई जुआरी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। हालांकि, उनके वाहन मौके पर ही छूट गए, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया। अब पुलिस फरार जुआरियों की तलाश में जुटी है। इस पूरी कार्रवाई में एएसआई रघुराज सिंह, आरक्षक संजय वर्मा, देवेंद्र सिंह, विश्वजीत सिंह और चालक आरक्षक करमजीत सिंह शामिल थे। इन पुलिसकर्मियों ने अत्यधिक सतर्कता और कुशलता से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें