फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननि कमिश्नर का एंग्री ऑफिसर अवतार: ग्वालियर में सफाई कर्मचारियों को गुस्से में फटकारा, वीडियो वायरल

Mon, 28 Feb 2022 05:08 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर ननि कमिश्नर किशोर कन्याल का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह निगम के सफाई कर्मचारियों को फटकार लगाते दिख रहे हैं।
 
विज्ञापन
ग्वालियर निगम कमिश्नर किशोर कन्याल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर किशोर कन्याल पूरे जिले में अपनी सरल-सहज छवि के लिए पहचाने जाते हैं, लेकिन उनका एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका एंग्री ऑफिसर अवतार देखने को मिल रहा है। वायरल वीडियो में ननि कमिश्नर निगम के सफाई कर्मचारियों को जिले में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए गुस्से में फटकार लगा रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल जिले को स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल लाने के लिए ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर किशोर कन्याल ऐड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। वे रोज शहर के अलग-अलग इलाकों में जाकर स्वच्छता का परीक्षण कर रहे हैं, लेकिन उन्हें हर जगह सफाई कर्मचारियों की तरफ से लापरवाही देखने को मिल रही है। तमाम प्रयासों के बावजूद भी उनके हिसाब से स्वच्छता न हो पाने के कारण वह आपा खो बैठे और सफाई कर्मियों को गुस्से में फटकार लगा दी। वहीं, सफाई कर्मचारियों की वाल्मीकि समाज के कांग्रेस नेता तरफदारी करने आए तो कमिश्नर किशोर कन्याल ने उनकी बातें सुनी और नेताओं से सवाल करते हुए कहा कि ग्वालियर में सफाई की जिम्मेदारी आपकी नहीं है क्या?...जो नेतागिरी कर रहे हैं वह अपने घर जाएं। मुझे ग्वालियर में सफाई चाहिए जो काम करेगा, उसको ही सैलरी मिलेगी। जो काम नहीं करेगा वह अपने घर जा सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें