फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलीराजपुर: सूने मकान में चोरी करने पहुंचे थे चार बदमाश, भनक लगते ही लोगों ने घेरा, भागते समय गिरकर एक की मौत

Thu, 27 Aug 2026 02:13 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आलीराजपुर

सार

सूने मकान में चोरी की नीयत से घुसे चार संदिग्धों को लोगों ने घेर लिया। बचकर भागने के दौरान एक चोर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जबकि उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
चोरी करने सूने मकान में घुसे चोर, एक की भागते समय गिरकर हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर के गणेश मंदिर क्षेत्र में सूने मकान को निशाना बनाने पहुंचे चार कथित चोरों के मंसूबे उस वक्त धरे रह गए जब उनकी गतिविधियों की भनक आसपास के लोगों को लग गई। लोगों ने मकान को घेरकर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो चारों में भगदड़ मच गई और वे जान बचाकर भागने लगे। इसी दौरान पानसिंह अजनार (40) दौड़ते समय अचानक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रिटायर्ड शिक्षक तुकाराम ढोले के सूने मकान में पानसिंह अजनार अपने तीन साथियों के साथ चोरी की नीयत से दाखिल हुआ था। इसी दौरान आसपास के लोगों को संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिल गई। देखते ही देखते लोगों ने मकान को घेर लिया और आरोपियों को पकड़ने के लिए उनका पीछा शुरू कर दिया। खुद को घिरता देख चारों आरोपी मौके से भाग निकले। इसी अफरा-तफरी में पानसिंह अजनार असंतुलित होकर जमीन पर गिर पड़ा, जिससे उसके शरीर में गंभीर चोटें आईं।

ये भी पढ़ें: इंदौर : इंदौर में बांटे क्रिकेट सितारों को पुरस्कार, केंद्रीय मंत्री सिंधिया बोले- एमपीसीए क्रिकेट का मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पानसिंह को तत्काल जोबट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक पानसिंह अजनार के खिलाफ पूर्व में चोरी सहित कई आपराधिक मामले दर्ज होने की बात सामने आ रही है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। तीन फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें