फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकांक्षा राठी की रहस्यमयी हालत में मौत

Tue, 30 Oct 2012 04:12 PM IST
इंदौर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राठी आयर एंड स्टील इंडस्ट्रीज की डायरेक्टर और इंदौर के जाने माने उद्योग घराने की बहू आकांक्षा राठी की मौत की पुष्टि हो गई है। मालूम हो कि आकांक्षा ने कपड़े से खुद का गला घोंट लिया था। बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाते हुए उन्होंने दम तोड़ दिया था। आकांक्षा की मौत की पुष्टि दिल्ली पुलिस ने भी की है, लेकिन मौत के कारणों का पता नहीं लगाया जा सका है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 23 अक्टूबर को आकांक्षा की मौत उनके पिता के सी सिंह के नार्थ द्वारका स्थित घर पर ही हुई थी। मौत के वक्त गले में दुपट्टे का फंदा पड़ा हुआ था। वहीं आकांक्षा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी दिल्ली पुलिस के पास आ गई है। लेकिन उसका खुलासा नहीं किया गया है। आकांक्षा की मौत पर उसके परिवार और ससुराल वालों ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया है। दिल्ली और इंदौर पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं इंदौर के महिला थाने से एक टीम दिल्ली भी रवाना की गई है जो आकांक्षा के घरवालों से पूछताछ करेगी।

चार सितंबर को पति अनिरुद्ध राठी की मृत्यु हो जाने के बाद से ही आकांक्षा अपने मायका द्वारका सेक्टर-तीन संसद विहार अपार्टमेंट में अपने परिजनों के साथ रह रही थी। पुलिस के मुताबिक आकांक्षा के परिजनों का कहना है कि पति की मौत के बाद से वह काफी दुखी थी। ध्यान योग्य है कि कुछ दिन पहले ही आकांक्षा के परिवार वालों ने अखबार में विज्ञापन देकर आकांक्षा के गायब होने की बात कही थी। वहीं 16 अक्तूबर को आकांक्षा ने इंदौर के महिला थाने में अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें