फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AICC President Election: राहुल को राम बताने पर कांग्रेस में गृहयुद्ध, लक्ष्मण बोले- चमचागिरी के रिकॉर्ड टूटे

Wed, 19 Oct 2022 03:41 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राहुल गांधी की तुलना श्री राम से करने पर कांग्रेस पार्टी में ही विरोध शुरू हो गया है। दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने तुलना करने वाले नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि चमचागिरी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी, लक्ष्मण सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए मतगणना आज होगी। इसके पहले ही कांग्रेस में राहुल को श्री राम बताने पर गृहयुद्ध शुरू हो गया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और विधायक लक्ष्मण सिंह ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि प्रभु श्री राम की तुलना राहुल गांधी से कर चमाचागिरी के सारे रिकॉर्ड कुछ पार्टी के लोगों ने तोड़ दिए हैं। इस तरह के लोगों से पार्टी उपहास का केंद्र बिंदु बन जाती है। नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष से अपेक्षा है, वो ऐसे नेताओं के विरुद्ध कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

 
परसादी लाल और नाना पटोले ने की तुलना
कांग्रेस नेता और राजस्थान सरकार के मंत्री परसादी लाल मीणा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तुलना भगवान श्री राम की यात्रा से की थी। इसके बाद महाराष्ट्र कांग्रेस के चीफ नाना पटोले ने राहुल गांधी और भगवान राम के नाम का पहला अक्षर ‘रा’ होने को एक संयोग बताया है। पटोले ने कहा था कि इस संयोग के बाद भी कांग्रेस राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से नहीं करती है।
 
मिश्रा बोले- पूरे आदमी बन जाएं वही पर्याप्त
 
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले राम के बारे में लक्ष्मण से ज्यादा अच्छा कौन जानता होगा। कांग्रेस के लोग अपने आप को बदलने को राजी नहीं हैं। एक देवकांत बरूआ जी कहते थे इंदिरा है तो भारत है। भारत है तो इंदिरा है। अब इंदिरा जी नहीं है, लेकिन भारत तो है। ऐसे ही चापलूसों की फौजें जो लक्ष्मण सिंह ने बताई हैं। उनको सोचना चाहिए। केरल के प्रदेश अध्यक्ष ने भी भगवान के ऊपर इसी तरह के सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने एक शब्द नहीं बोला है। मिश्रा बोले ये चुनाव के समय कोट के ऊपर जनेऊ डाल लेते है, खुद को कश्मीरी पंडित बताते हैं। वे पूरे आदमी ही बन जाएं वह पर्याप्त है।
विज्ञापन

  
3750 KM चलेगी यात्रा 

बता दें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से प्रारंभ हुई थी। यात्रा अभी तक चार राज्यों से गुजर चुकी है। 3750 किमी की यात्रा 12 राज्यों से गुजरेंगी। यात्रा का समापन कश्मीर के श्रीनगर में होगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें