फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी के 10 महीने बाद ही विवाहिता की संदिग्ध मौत, लाश छोड़कर भाग गया पति...ससुराल वाले भी फरार

Wed, 19 Nov 2025 09:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में शादी के 10 महीने बाद ही विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। विवाहिता की मौत के बाद पति और ससुराल वाले लाश को छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एकता के नौफरी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला के पति और ससुरालीजन शव छोड़कर भाग गए। पड़ोसियों ने फोन कर मायके वालों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


मृतका ऊषा (18) की शादी 10 महीने पहले हुई थी। डौकी के नगला भोला निवासी अजय प्रकाश ने बताया कि उनकी बहन ऊषा की शादी करीब दस महीने पहले नौफरी निवासी राहुल के साथ हुई थी। 17 नवंबर शाम करीब पांच बजे नौफरी से बहन के पड़ोसियों का फोन आया। उन्होंने ऊषा की मृत्यु की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद ऊषा के मायके वाले पहुंच गए। पुलिस शव को कब्जे में ले लिया था। ऊषा का पति और अन्य ससुराली घर से भाग गए थे।

थाना प्रभारी एकता ने बताया कि ऊषा का शव फंदे पर लटका मिला था। प्रथमदृष्टा आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण पता लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें