आगर मालवा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 7.434 किलो अवैध गांजा जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 5,21,540 रुपये का माल भी जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार बोयट और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मोतीलाल कुशवाहा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी शशि उपाध्याय के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यह सफलता हासिल की।
जानकारी के अनुसार पता चला कि एक व्यक्ति बीजानगरी, जयसिंगपुरा की ओर से आगर-बड़ौद के रास्ते अवैध गांजा लेकर आने वाला है। सुबह करीब 7:30 बजे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 7.434 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान बालू सिंह (26), पिता बापू सिंह बगड़ावत, निवासी ऊपर का खेड़ा, गंगापुर, बड़ौद के रूप में हुई। उसके विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 399/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से गांजे की खरीद-बिक्री, संग्रहण और परिवहन के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपी से गांजा: 7.434 किलो (कीमत 4,46,040 रुपये) मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन जब्त किया है।