फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day: गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी चूक, शहीद की पत्नी का सम्मान करना भूले मंत्री, बाद में सुधारी गलती

Mon, 26 Jan 2026 12:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा

सार

आगर मालवा में गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के दौरान प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान से शहीद बद्रीलाल यादव की पत्नी का सम्मान छूट गया। नागरिकों के ध्यान दिलाने पर मंत्री लौटे और सम्मान किया। इस घटना ने समारोह में अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए।

विज्ञापन
सम्मान करते भारी मंत्री नागर सिंह चौहान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के दौरान एक बड़ी चूक सामने आई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और जिले के प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान द्वारा शहीदों के स्वजन का सम्मान किया गया। किंतु समारोह स्थल पर मौजूद एक शहीद की पत्नी का सम्मान नहीं हुआ और मंत्री आगे बड़ गए। हालांकि अधिकारियों को इस चूक का अहसास हुआ। उन्होंने मंत्री चौहान को जानकारी दी। जिस पर वह लौटे और शहीद की पत्नी का सम्मान किया।

विज्ञापन


आगर मालवा में गणतंत्र दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह के दौरान यह बड़ी चूक हुई, जो चर्चा का विषय बनी हुई है। समारोह में प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इसके बाद शहीदों के परिजनों और लोकतंत्र प्रहरियों के सम्मान का कार्यक्रम शुरू हुआ।

सम्मान समारोह में प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने शहीद बनवारीलाल राठौर के परिजनों को सम्मानित किया। इसी दौरान शहीद बद्रीलाल यादव की पत्नी निशा यादव अपने छोटे बच्चे के साथ सम्मान के लिए निर्धारित स्थान पर खड़ी थीं। हालांकि, अधिकारियों की चूक के कारण मंत्री उन्हें सम्मानित किए बिना ही लोकतंत्र प्रहरियों का सम्मान करने लगे और फिर अपना स्थान ग्रहण करने के लिए आगे बढ़ गए। उपस्थित नागरिकों ने तुरंत अधिकारियों का ध्यान इस चूक की ओर आकर्षित किया। इसके बाद प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान वापस लौटे और शहीद बद्रीलाल यादव की पत्नी निशा यादव का सम्मान किया। इस घटनाक्रम ने समारोह स्थल पर अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए। समारोह में प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और भविष्य की प्रतिबद्धताओं पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- खेलो इंडिया विंटर गेम्स: मैहर की उद्रेका सिंह बनीं भारत की सबसे तेज महिला आइस स्केटर, जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के संदेश के बाद गुब्बारे छोड़े गए और हर्ष फायर किया गया। इसके उपरांत मंत्री ने पुलिस लाइन, महिला पुलिस, स्काउट-गाइड, महिला एवं बाल विकास विभाग के शौर्य दल और स्कूली टुकड़ियों की परेड का निरीक्षण कर उनके अनुशासन की सराहना की। मंच पर कलेक्टर प्रीति यादव, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। समारोह का समापन स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें