फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agar Malwa: जंगल में जुआ और नगर में सट्टा, क्षेत्र में फैला जुआरियों-सटोरियों का जाल, क्रिकेट सट्टा फल फूल रहा

Wed, 22 May 2024 08:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, आगर-मालवा

सार

गली-गली में सट्टे की दुकानें सजी हुई हैं, सटोरियों के इतने हौसले बुलंद हैं कि ये भारी भीड़ लगाकर सट्टे की पर्चियां काट रहे हैं। ये सटोरिये छावनी आनन्द टाकीज के पास, नाना बाजार की गलियां, गांधी गली का जनरल स्टोर, जमीदरपुरे में शासकीय राशन की दुकान के पास, तालाब किनारे हनुमान मंदिर के पास बावड़ी की पाल पर, बस स्टैंड होटलों सहित कई स्थानों पर सट्टा खुले आम चल रहा है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस समय आगर-मालवा नगर सहित आसपास क्षेत्र में जुआरियों-सटोरियों के द्वारा खुलेआम अंकगणित का सट्टा कल्याण, श्रीदेवी मिलन न जाने कितने नामों से ये खेल चला रखा है। सुबह 10 बजे से रात 12 बजे तक सटोरिये इक्का मिंडी का सट्टा निडर होकर कर रहे हैं। इनको न तो भाजपा सरकार का डर है न पुलिस का खौफ है।

विज्ञापन


वैसे इस समय आगर विधायक मधु गहलोत बड़े गुस्से में होकर विधानसभा में अपराधियों भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने में लगे हैं। वो भी चाहते हैं कि उनके क्षेत्र में जुआ-सट्टा नहीं हो। मगर सटोरिये उन्हें भी चुनौती देकर खुलेआम ये धंधा कर रहे हैं। वहीं, ये जंगल में तास के 52 पत्तों वाला जुआ रमी, किटी, फल्स, मांग और न जाने कितने तरह का जुआ खिलवा रहे हैं। वहीं, नगर में क्रिकेट के बुकी भी सक्रिय हैं, जो मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर के माध्यम से लाखों करोड़ों का क्रिकेट का सट्टा कर रहे हैं। इन बुकियों के तार इंदौर बॉम्बे तक जुड़े हुए हैं।

वैसे इन सटोरियों के आसपास कुछ पुलिस कर्मी मंडराते रहते हैं। कभी-कभी सटोरिये को पकड़कर मोटर साइकिल पर बैठा लेते हैं और थोड़ी दूर ले जाकर सेटिंग करके छोड़ देते हैं। ये जो खेल है पुलिस और सटोरियों के बीच ही चल रहा है। पुलिस के आला अधिकारियों को शायद इसकी भनक नहीं है। कोतवाली थाना प्रभारी अनिल मालवीय ने कहा कि मुझे मालूम हुआ है कि नगर में अंकगणित का सट्टा व क्रिकेट का सट्टा चल रहा है। मैं बीट प्रभारियों से बात करता हूं। किसी भी हालत में नगर में जुआ-सट्टा नहीं चलने दिया जाएगा और जो ये कृत्य कर रहे हैं, उनके खिलाफ धरपकड़ की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें