फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agar Malwa Crime: नाबालिग के अपहरण का प्रयास, बाइक पर सवार होकर आए बदमाश, मामला दर्ज

Tue, 25 Jun 2024 08:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, आगर-मालवा

सार

आगर-मालवा जिला मुख्यालय पर 11 साल के नाबालिग बच्चे के अपहरण का प्रयास हुआ है। बाइक पर सवार होकर दो अज्ञात बदमाश आए थे। फिलहाल, शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
कोतवाली थाना, आगर-मालवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगर-मालवा जिला मुख्यालय पर दो बाइक सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा एक नाबालिग बच्चे का अपहरण करने का प्रयास किया गया। बदमाश द्वारा सरेआम नाबालिग लड़के को जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर जाने लगे। इतने में वहां पर उपस्थित व्यक्ति द्वारा नाबालिग को बदमाशों के चंगुल से बचा लिया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आगर जिला मुख्यालय पर बड़ा गवलीपुरा रोड छावनी में एक 11 साल के लड़के के अपहरण करने का प्रयास किया गया। इसमें फरियादी नाबालिग लड़के के पिता की शिकायत पर पुलिस द्वारा दो अज्ञात बदमाशों पर प्रकरण दर्जकर मामले को जांच में लिया गया है।पुलिस ने बताया कि दो अज्ञात बदमाश काले रंग की पल्सर मोटर साइकिल लेकर आए थे और नाबालिग लड़के से उसके पिता के ऑफिस के बारे में पूछा।

नाबालिक लड़के ने उन्हें उसके पिता के ऑफिस के बारे में जानकारी दी। इतने में अज्ञात बदमाश नाबालिग लड़के को जबरदस्ती पल्सर बाइक पर बैठाने लगे। इतने में वहां पर उपस्थित एक व्यक्ति द्वारा नाबालिग लड़के को बदमाशों के चंगुल से छुड़ा लिया। वहीं, बदमाश मौका देखकर वहां से फरार हो गए, जिनकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें