फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: आशा कार्यकर्ता कर रही थी बिजली चोरी, प्रकरण दर्ज न करने की शर्त पर विद्युतकर्मी ने किया दुष्कर्म

Tue, 08 Aug 2023 10:18 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा

सार

Agar Malwa News:  आगर मालवा के नलखेड़ा में आशा कार्यकर्ता के साथ बिजली विभाग के सुपरवाइजर के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगर मालवा जिले के नलखेड़ा थाना क्षेत्र में बिजली कंपनी के सुपरवाइजर पर एक गांव की आशा कार्यकर्ता के साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सुपरवाइजर पर आरोप है कि उसने कुछ दिन पहले पीड़िता के घर बिजली चोरी पकड़ी थी, मीटर लगाने और प्रकरण दर्ज न करने को लेकर दोबारा सुपरवाइजर पीड़िता के घर आया और उसे अकेला पाकर दुष्कर्म किया। नलखेड़ा पुलिस ने दुराचार का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है, फिलहाल आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी शशि उपाध्याय ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक आशा कार्यकर्ता ने स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत की है, कि उसका पति इंदौर काम करता है और उसके दो छोटे बच्चे है। करीब 15 दिन पूर्व बिजली कर्मचारियों के साथ सुपरवाइजर उसके घर आये थे, बिजली का तार डायरेक्ट लगा होने व मीटर नहीं लगा होने के कारण डराने लगे कि तुम्हारे खिलाफ एफआईआर करवा दूंगा व नौकरी से हटवा दूंगा।  चार-पांच दिन बाद फिर सुपरवाइजर अकेले आये और बोला कि तुम्हारे पति बाहर रहते हैं इसलिए तुम्हें कम पैसे में मीटर लगवा दूंगा। पीड़िता ने उन्हें चाय पिलाई इतने में उसके बच्चे स्कूल से आ गए तो सुपरवाइजर चला गया।

साथ ही पीड़िता ने शिकायत में यह भी बताया कि शनिवार दोपहर सुपरवाइजर फिर से अकेले आये तब वह घर पर अकेली थी। जहां सुपरवाइजर ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। आशा कार्यकर्ता की शिकायत पर विद्युत वितरण कंपनी के सुपरवाइजर के खिलाफ धारा 376, 452, व 506 IPC सहित एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अभी फरार है जिसको पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें