फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agar Malwa: मोल्याखेड़ी में प्रसाद खाने से 40 लोग बीमार,15 की हालत गंभीर, सिविल अस्पताल में कराया गया भर्ती

Tue, 01 Aug 2023 11:54 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा

सार

मोल्याखेड़ी गांव में प्रसाद खाने के बाद 40 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। करीब 15 लोगों की तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। 
विज्ञापन
बीमारों को अस्पताल लेकर जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगर जिले की नलखेड़ा तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव मोल्याखेड़ी में सोमवार रात को स्थानीय शिव मंदिर से महादेव की सवारी निकाली जा रही थी, इसी दौरान भांग मिला प्रसाद का सेवन करने से सवारी में शामिल हुए लगभग 35 से 40 श्रद्धालु बीमार हो गए, इनमें से 15 की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें नलखेड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर भी स्वास्थ्य अमले ने बीमार लोगों के उपचार की व्यवस्था की। घटना रात 9:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है।
विज्ञापन


ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. विजय यादव ने बताया कि मोल्याखेड़ी में सोमवार को शिवजी की सवारी निकाली जाने के दौरान यह घटना घटित हुई है। जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया और वहां से गंभीर बीमार 15 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद नलखेड़ा सिविल अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज किया जा रहा है। फिलहाल सभी बीमार लोगों की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें