फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria: प्रीतम लोधी के बाद अब एपीडिमियोलॉजिस्ट ने ब्राह्मण समाज के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी, मामला गरमाया

Sat, 05 Nov 2022 09:12 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ एक कर्मचारी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट के जरिए ब्राह्मणों पर अभद्र एवं अनुचित टिप्पणी की।
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्राह्मणों के खिलाफ प्रीतम सिंह लोधी की ओर से किए अभद्र टिप्पणी का मामला ठंडा नहीं पड़ा था कि उमरिया जिले के स्वाथ्य महकमे में पदस्थ एपीडिमियोलॉजिस्ट अनिल सिंह ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया एकाउंट से ब्राह्मण समाज को लेकर अभद्र एवं अनुचित टिप्पणी की। इसके बाद ब्राह्मण समाज मे आक्रोश फैल गया।

विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के नेतृत्व में सैकड़ों ब्राह्मणों ने अनिल सिंह के खिलाफ एफआईआर सहित कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपा है। ब्राह्मण समाज पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा, यदि कार्रवाई नहीं हुई तो पूरा ब्राह्मण समाज सड़क पर उतर जाएगा। साथ ही उमरिया से भोपाल तक आंदोलन करेगा। अभद्र एवं अनुचित टिप्पणी को लेकर पूरे ब्राह्मण समाज में रोष व्याप्त है। कलेक्टर और एसपी एपीडिमियोलॉजिस्ट अनिल सिंह के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करें।

बताते चलें कि ब्राह्मण समाज के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में प्रीतम सिंह लोधी को बीजेपी ने छह साल के लिए प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। ब्राह्मणों की नाराजगी के बाद लोधी ने लिखित में माफी मांगी थी। उन्हें प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने तलब किया था। उन्होंने महामंत्री को सफाई देते हुए कहा था कि उनकी बात को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। इस पर अध्यक्ष ने उनके संबोधन का असली वीडियो मंगाकर सुना और सफाई में कहा गया कथन सही न पाए जाने पर पार्टी की सदस्यता से निष्कासित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें