फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता गोविंदा होंगे मध्य प्रदेश के ब्रांड एम्बेसडरः जनसंपर्क मंत्री

Fri, 20 Sep 2019 09:08 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
अभिनेता गोविंदा - फोटो : Social Media
विज्ञापन
गुजरात की तरह मध्य प्रदेश सरकार ने भी फिल्म अभिनेता को ब्रांड एम्बेसडर बनाने की घोषणा की है। शुक्रवार को जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने मीडिया को बताया कि अभिनेता गोविंदा को प्रदेश का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। 
विज्ञापन


अमिताभ बच्चन की तरह गोविंदा भी प्रदेश की ब्रांडिंग करते नजर आएंगे। बता दें कि अमिताभ बच्चन गुजरात सरकार के ब्रांड एम्बेसडर हैं। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में गोविंदा को काफी पसंद किया जाता है और वे अपने मनमोहक अदाकारी से यहां की खूबसूरत वादियों और प्राकृतिक छटा की तरफ पर्यटकों को आकर्षित कर सकते हैं।



शर्मा ने कहा कि इंदौर को मिनी मुंबई भी कहा जाता है और इस शहर ने फिल्म उद्योग को कई बड़े कलाकार दिए जिनमें लता मंगेशकर, सलमान खान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महेश्वर, मांडव और भोपाल जैसे कई स्थान हैं जहां काफी फिल्मों की शूटिंग हुई है इसलिए हमारी सरकार प्रयास कर रही है कि यहां फिल्म सिटी बनाई जाए। इससे प्रदेश के कलाकारों को बेहतर मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें