फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेशः बारिश और बाढ़ से हुआ 11,906 करोड़ का नुकसान, केन्द्र से सहायता की मांग

Fri, 20 Sep 2019 06:03 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
मध्य प्रदेश बाढ़ - फोटो : Twitter
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में हाल ही में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से प्रदेश को 11,906 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और प्रदेश ने इससे निपटने के लिए केंद्र सरकार से तुरंत सहायता की मांग की है। प्रदेश में भारी बारिश और उसके बाद आई बाढ़ के कारण 225 लोगों की मौत हो गई है। प्रदेश के जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त सचिव संदीप पौण्डरिक के नेतृत्व में केंद्र सरकार का दल प्रदेश का दौरा कर रहा है। मध्यप्रदेश के अधिकारियों ने इस संबंध में केंद्रीय दल से औपचारिक अनुरोध किया है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार के अधिकारियों ने गुरुवार को केंद्रीय दल के साथ एक बैठक की, जिसमें उन्हें बताया गया कि राज्य के 52 में से 36 जिलों में भारी बारिश और बाद में बाढ़ के कारण भारी नुकसान हुआ है। बैठक में बताया गया कि मध्यप्रदेश में 17 सितंबर तक 1203.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 37 प्रतिशत अधिक है। भारी वर्षा के कारण 24 लाख हेक्टेयर भूमि पर 9,600 करोड़ रुपये की फसल नष्ट हो गई, जिससे राज्य के लगभग 22 लाख किसान प्रभावित हुए हैं।

अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय दल को जानकारी दी गई कि बारिश और बाढ़ से प्रदेश में 225 लोग एवं 1400 मवेशी मारे गए हैं। इसके अलावा 1566 करोड़ रुपये की सड़क बारिश से नष्ट हो गईं।
विज्ञापन


बैठक में प्रमुख सचिव राजस्व मनीष रस्तोगी ने बताया कि जनहानि और पशुधन की हानि के मामलों में तत्काल राहत उपलब्ध कराई गई है। एसडीआरएफ के अंर्तगत अब तक 125 करोड़ रुपये की राहत प्रदान की जा चुकी है। फसलों को हुए नुकसान का सर्वेक्षण 24 सितंबर तक पूर्ण होगा। तत्पश्चात 27 सितंबर तक सहायता के लिए अंतिम रूप से मांग प्रस्तुत की जा सकेगी। इसके साथ ही राज्य सरकार ने केंद्र से अल्पकालिक कृषि ऋणों को मध्यम अवधि में बदलने की भी मांग की।
विज्ञापन


इस बीच, केंद्रीय दल शुक्रवार को विदिशा, रायसेन, राजगढ़, मंदसौर और आगर-मालवा में नुकसान का निरीक्षण करने जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें