फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार पर "विचार एमपी" का "जवाब दो, हिसाब दो"

Mon, 27 Feb 2017 03:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में व्हसिलब्लोअर और ऐक्टिविस्टों ने मिलकर "विचार एमपी" नाम का प्रेशर ग्रुप बनाया है। इस  प्रेशर ग्रुप से जुड़े लोगों के अनुसार पता चला है कि इसका उद्देश्य मध्य प्रदेश में सरकारी धन के गलत उपयोग, कुपोषण, स्वास्थ, ऐजूकेशन में हुए घोटालों के खिलाफ लड़ाई करना है।  
विज्ञापन


प्रेशर ग्रुप में पारस सखलेचा (पूर्व निर्दलीय विधायक), आर आनंद राय (व्यापम के आरटीआई ऐक्टिविस्ट), विनायक परिहार (बालू खनन के खिलाफ काम करने वाले), अजय दूबे और प्रशांत पांडेय (आरटीआई ऐक्टिविस्ट), अक्षय हुंका और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सहित कई दिग्गज शामिल हैं। 

पारस सखलेचा ने प्रेस कॉनफ्रेंस कर बताया कि 27 फरवरी को "जवाब दो, हिसाब दो" नाम के कैम्पेन से शुरुआत करेंगे। ये बड़े पैमाने पर सरकारी धन के दुरुपयोग के खिलाफ किया जाएगा और आगे ये लड़ाई कुपोषण, स्वास्थ, ऐजूकेशन और राज्य में हुए घोटालों के खिलाफ लड़ी जाएगी। वही किसानों के मुद्दों को भी इस  प्रेशर ग्रुप के द्वारा उठाया जाएगा। 
विज्ञापन


डॉ आनंद राय ने बताया कि ये प्रेशर ग्रुप राज्य सरकार और राजनीतिक पार्टियों के भरष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी, क्योंकि राज्य के लोग बढ़ते भरष्टाचार से मुक्ती पाने के लिए तरस रहें है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें