फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीहोर में हादसा: ग्राम चैनपुरा के पास कार अनियंत्रित होकर पलटी, तीन लोगों की मौत, सात घायल

Thu, 07 Apr 2022 02:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर जिले में गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। कार पलटने से तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया।
 
विज्ञापन
ग्राम चैनपुरा के पास ईको कार सड़क किनारे खंती में पलट गई। इसमें तीन लोगों की मौत हुई है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले में गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। कार पलटने से तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा इछावर के ग्राम चैनपुरा के पास हुआ है। ग्राम चैनपुरा के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है और मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। गाड़ी में सवार लोग नीलबड़, इछावर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 

ग्राम चैनपुरा के पास ग्राम भावरा रोड के मोड़ पर मारुति इको गाड़ी (MP04/EC-6317) रफ्तार तेज होने से अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में 10 लोग सवार थे जिनमें से 2 महिला एवं एक बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इनके नाम कृष्णा अजय सिंह सेंधव (46) निवासी ग्राम नीलबड़ इछावर, धनु पप्पू सिंह (45) निवासी ग्राम रामदासी इछावर, कुमारी स्नेहा पिता सुरेंद्र सिंह सेंधव (12) निवासी ग्राम रामदासी इछावर बताए गए हैं। मृतक एवं घायल नीलबड़, रामदासी ग्राम के निवासी हैं, सभी एक ही परिवार के होकर सेंधव जाति के है। ये सभी माता पूजन के कार्यक्रम में नीलबड़ से ग्राम पाटलिया थाना आष्टा जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें