फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: बस-ट्रक में भिड़ंत, 21 की मौत

Thu, 02 Jul 2015 01:33 AM IST
एजेंसी/खंडवा (मध्य प्रदेश)
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के चोटी छाएगांव मखान क्षेत्र में एक बस और ट्रक की टक्कर में 21 लोगों की मौत हो गई जिसमें चार महिलाएं भी शामिल थीं, जबकि 17 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


खंडवा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एमएस सिकरवार ने बताया कि यह घटना खंडवा-इंदौर रोड पर बस के सामने से आ रहे ट्रक से टकराने से हुई। बस में 38 यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि बस खंडवा से इंदौर जा रही थी जबकि ट्रक इंदौर जा रहा था। टकराने के समय दोनों वाहन की गति ज्यादा थी।

घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया है। इस घटना के तुरंत बाद सिकरवार के साथ जिला अधीक्षक महेश अग्रवाल अस्पताल पहुंचे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिवार को डेढ़ लाख और घायलों को 50,000 रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। इस घटना की जांच शुरू की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें