फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनेस में हुआ घाटा तो लिव इन कपल ने उठाया ये कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
एक लड़की और एक लड़का, दोनों लिव इन में रहते थे। रियल एस्टेट का बिजनेस करते थे। घाटा हुआ तो दोनों ने एक ऐसा कदम उठाया कि वो पहुंच गए सलाखों के पीछे।
विज्ञापन


मामला मध्य प्रदेश के इंदौर का है जहां पर पुलिस ने इस लिव इन में रहने वाले इस कपल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की करतूतें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान।

जानें क्या किया था इस कपल ने

इंदौर वेस्ट के एडिशनल एसपी विनय प्रकाश पॉल ने बताया कि इस कपल ने एक युवक का अपहरण किया और फिर दो करोड़ की फिरौती मांगी।

इसके लिए इन लोगों ने एक ऐसा प्लान बनाया कि पुलिस भी एक बारगी चकरा गई।

पुलिस ने युवक को महालक्ष्मी नगर इलाके के एक फ्लैट से मुक्त कराया और इन दोनों को भी अरेस्ट कर लिया। तब पुलिस को पता चली ये हैरान कर देने वाली कहानी।

ये था लिव इन कपल का प्लान

यूपी के ललितपुर के रहने वाले निशान्त मिश्रा और पुणे की रहने वाली उसकी प्रेमिका जेस्सी एंथनी रियल एस्टेट का काम करते थे।

उनके ऊपर काफी कर्ज हो गया था और उन्होंने बैंक से भी काफी लोन ले रखा था।

जहां इन लोगों का ऑफिस था वहीं एक कपड़े की दुकान थी जिसके 25 साल के बेटे पर इन लोगों की नज़र पड़ी। उन्होंने उसका अपहरण करने का प्लान बनाया।

लड़के को फंसाया प्रेम के जाल में

जेस्सी ने धीरे धीरे आशीष को अपने इश्क के जाल में फंसाना शुरू कर दिया। जब आशीष का परिवार एक शादी में गया था तो जेस्सी ने उसे फोन किया और बीयर पार्टी के लिए अपने फ्लैट पर बुलाया।

उसकी ये चाल कामयाब रही और आशीष तीन बीयर लेकर उसके फ्लैट पर पहुंच गया जहां निशान्त पहले से ही मौजूद था।

उन दोनों ने उसे फ्लैट में बंद कर दिया और उसके परिवार को फिरौती के लिए फोन किया। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

इस तरह किया गया अरेस्ट

पुलिस ने अपना जाल फैलाया और फोन की लोकेशन पता की जहां से फिरौती के लिए फोन किया गया था। इसके बाद पुलिस ने लिव इन कपल को पकड़ने के लिए वहां एर रेड की।

पुलिस ने आशीष को छुड़ा लिया और लिव इन कपल के साथ बिल्डिंग के चौकीदार को भी गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस इन लोगों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें