फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Accident News: तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को मारी टक्कर, हुई मौत, जांच में जुुटी पुलिस

Sun, 07 Jan 2024 07:15 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

MP Accident News: छिंदवाड़ा से अपने घर लौट रहे एक बाइक सवार को सामने से आ रहे है तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे के बाद युवक को गंभीर हालत में 108 की मदद से जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया।

 
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धरम टेकड़ी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा रात तकरीबन 8:30 बजे के आसपास का है। ग्राम नेर में रहने वाला युवक विनोद रघुवंशी उम्र 45 साल छिंदवाड़ा से घर की तरफ लौट रहा था, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भयानक थी कि उसकी गाड़ी चकनाचूर हो गई, जबकि उसका शरीर ट्रक के पहिए की चपेट में आ गया।

विज्ञापन


उपचार के दौरान मौत
जिसके बाद तत्काल स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। वहीं घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
 

परिजनों का रो रोकर हुआ बुरा हाल
हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक के परिजन उसके आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उन्हें हादसे की खबर लगी। उसके परिजन बेहाल हो गए, वहीं उन्होंने ट्रक चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें