फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: आलू से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में गिरा, ड्राइवर और कंडक्टर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Fri, 18 Nov 2022 03:52 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

छतरपुर मार्ग पर एक आलू से भरा ट्रक नदी में जा गिरा, हादसे में चालक और सहचालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
आलू से भरा ट्रक नदी में गिरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर मार्ग पर दमोह के बटियागढ़ के पास गुरुवार रात छत्तीसगढ़ जा रहा आलू से भरा एक ट्रक, बोलेरो वाहन को बचाने के चक्कर में नदी में जा गिरा, जिसमें ट्रक पूरी तरह चकनाचूर हो गया। वहीं, उसमें मौजूद चालक, परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल इलाज के लिए बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इस दौरान बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही भी देखने को मिली। चालक और परिचालक के पैर में चोट आई थी, जिसके बाद दोनों को कागज का गत्ता लपेटकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पाठक तिराहा के समीप ढाबे के सामने आलू से भरा ट्रक सामने से आ रही बोलेरो को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नदी में गिरा। जहां ट्रक गिरा वहां पानी बिल्कुल कम था चारों ओर पत्थर थे। जिस पर ट्रक गिरते ही चकनाचूर हो गया और चालक राजेश साहू और सह चालक कृष्णकांत त्रिपाठी निवासी महोबा यूपी गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल स्थानीय लोगों ने पुलिस और 108 को सूचना दी और घायलों को इलाज के लिए 108 की मदद से बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां दोनों घायलों का इलाज किया गया और चालक राजेश साहू के पैर में चोट आने पर उसके पैर में कागज का गत्ता लपेट कर दूसरे घायल के साथ जिला अस्पताल रेफर किया गया।

घायल कृष्ण कांत त्रिपाठी ने बताया कि वह आलू लेकर इटावा से छत्तीसगढ़ के रायपुर जा रहे थे। बटियागढ़ के समीप पुल पर पहुंचते ही एक तेज रफ्तार बोलेरो को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया और वे घायल हो गए। जिन्हें पहले इलाज के लिए बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उसके बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें