फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: खड़ी बस में अचानक लगी आग जलकर हुई राख, 40 मिनट की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Sun, 21 Apr 2024 01:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी

सार

MP News: जिले के पृथ्वीपुर के निवाड़ी रोड पर एक यात्री बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड नगर परिषद पृथ्वीपुर को भी घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन
बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार की सुबह जिले के नगर पृथ्वीपुर के निवाड़ी रोड पर एक यात्री बस खाली खड़ी हुई थी, तभी अचानक उसमें आग लग गई। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना बस मालिक को दी। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड नगर परिषद पृथ्वीपुर को भी घटना की सूचना दी गई।

विज्ञापन


हालांकि जब तक फायर ब्रिगेड पहुंचती तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था और पूरी बस जलने लगी। करीब 30 मिनट की देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड के कारण रोड पर खड़ी बस जलकर राख हो गई थी। प्रत्यक्षदर्शी रामकुमार ने बताया कि बस में इतनी भीषण आग लगी थी कि देखने वालों की रोंगटे खड़े हो गए थे।

सड़क पर लगा लंबा जाम
उन्होंने बताया कि फायर बिग्रेड के पहुंचते ही आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि यह एक निजी कंपनी की बस थी जो खड़ी हुई थी। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि आग कैसे लगी है और आग लगने का कारण क्या है। जब तक बस में आग लगी रही तब तक निवाड़ी रोड पर जाम लगा रहा और सैकड़ों की संख्या में लोग इस घटना को अपनी आंखों से देखते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें