फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से झुलसे मरीज ने कराया इलाज, डॉक्टर ने फीस मांगी तो दोस्त ने दांत से काट दी अंगुली

Mon, 08 Feb 2021 09:42 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
विज्ञापन
hathkadi
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में एक हैरान करने वाला सामने आया है। आधी रात को नशे में अलाव तापने के दौरान एक युवक ने अंगारे पर हाथ रख दिया। हाथ झुलसा तो दोस्त उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने उसका इलाज किया, लेकिन जब पैसे मांगे तो युवक के दोस्त ने दांत से चिकित्सक की अंगुली काट दी। पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


घटना छिंदवाड़ा के कुंडीपूरा थाना क्षेत्र का है। शनिचरा बाजार में डॉक्टर एस के बिंद्रा का अस्पताल है। शनिवार रात 12 बजे एक युवक जले हुए हाथ का इलाज कराने अस्पताल पहुंचा। उसके साथ दो-तीन दोस्त थे। डॉक्टर बिंद्रा व स्टाफ ने मरीज का इलाज किया। इसके बाद जब डॉक्टर ने मरीज से फीस के पैसे मांगे तो विवाद करने लगे। जब डॉक्टर बिंद्रा मरीज के पास पहुंचे तो वहां मौजूद विजय तिवारी ने अपने दांतों से डॉक्टर की अंगुली काट दी। इससे वह लहूलुहान हो गए। डॉ. बिंद्रा की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें