फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: ब्रिटेन से लौटा एक और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव, अब तक सामने आए दो मामले

Sat, 26 Dec 2020 04:42 PM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन सामने आने के बाद इस देश से 20 दिन पहले इंदौर लौटा 39 वर्षीय एक व्यक्ति शनिवार को कोरोना संक्रमित पाया गया। बता दें कि शहर में यह दूसरा व्यक्ति है, जिसमें ब्रिटेन से लौटने के बाद कोरोना वायरस संक्रमण मिला। अधिकारियों के मुताबिक, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों मरीज ब्रिटेन में सामने आए कोरोना वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित हैं या पहले से मौजूद वायरस से संक्रमित हैं।

विज्ञापन


जिले के महामारी रोकथाम नोडल अधिकारी अमित मालाकार ने पत्रकारों को बताया, "हमें शनिवार सुबह मिली रिपोर्ट में 39 वर्षीय पुरुष कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। यह व्यक्ति छह दिसंबर को ब्रिटेन से इंदौर लौटा था।इंदौर के उपनगरीय राऊ क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले इस मरीज की हालत फिलहाल ठीक है। उसे और उसके परिवार के सदस्यों को उनके घर में पृथक-वास में रखा गया है। उनकी हालत पर हमारी निगाह बनी हुई है।"

मालाकार ने बताया कि शुक्रवार को इंदौर निवासी 29 वर्षीय एक और व्यक्ति भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। यह व्यक्ति स्कॉटलैंड से दिल्ली होता हुआ 18 दिसंबर को इंदौर लौटा था। उन्होंने बताया कि यह पता लगाने के लिए दोनों मरीजों के नमूने दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) भेजे जा रहे हैं कि कहीं वे कोरोना वायरस के उसी नए प्रकार से तो संक्रमित नहीं हैं, जो ब्रिटेन में सामने आया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इंदौर मध्यप्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है। करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में 24 मार्च से लेकर 25 दिसंबर तक महामारी के कुल 53 हजार 624 मरीज मिले हैं। इनमें से 857 मरीजों की मौत हो चुकी है। बता दें कि कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमण 70 प्रतिशत तक तेजी से फैलता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें