गुजरात एटीएस ने आईएसआईएस के दो संदिग्ध आतंकियों से संबंध रखने के आरोप में मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसका नाम उबैद मिर्जा उर्फ उर्जु बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार एटीएस ने सूरत से गिरफ्तार उबैद मिर्जा से पूछताछ के बाद यह कार्रवाई की है।
उबैद ने उर्जु के साथ 3 लाख रुपये में हथियार सप्लाई का सौदा किया था और 20 हजार रुपये एडवांस दिए थे। सौदेबाजी के बाद अलीगढ़ के फैजल से पिस्तौल और कारतूस खरीदे जाने थे। इसकी डिलीवरी दिल्ली में होनी थी।