फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर : पुलिस हिरासत में पिटाई से व्यक्ति की मौत, महिला थानेदार निलंबित

Wed, 24 Apr 2019 08:40 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में युवक की मौत - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में पुसिल हिरासत में एक युवक की कथित तौर पर मौत का मामला सामने आया है। मामला इंदौर के गांधी नगर पुलिस स्टेशन का है जहां सोमवार को पुलिस हिरासत में कथित तौर पर 22 वर्षीय संजू पिता हिंदूसिंह निवासी इंजलाय नैनोद मल्टी के पास गांधीनगर की मौत हो गई। पुलिस व्यक्ति को चोरी के मामले में पूछताछ के लिए थाने लाई थी। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि व्यक्ति के अलावा उसकी मां की भी पुलिस ने पिटाई की जिसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी इंदौर ने कहा कि महिला थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। न्यायिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पुसिल हिरासत में मरने वाले व्यक्ति की बहन ने बताया, मेरा भाई मिस्त्री है। मंगलवार दोपहर 2 बजे पुलिसकर्मी राजेश, शिव, सुनील रघुवंशी, इंदरसिंह राठौर व महिला सिपाही मान ने संजू को पकड़ लिया और कहा तूने चोरी की है। 

पुलिस वाले उसे थाने में दिनभर पीटते रहे। उन्होंने मां नंदीबाई (60) को भी चांटे मारे और थाने में बंद कर दिया। शाम को तीन-चार पुलिसवाले मेरे घर आए और बोले संजू ने चोरी कबूल कर ली है। चोरी के जेवरात तेरे घर छुपाए हैं। मैंने कहा, मेरे पास जेवर नहीं हैं। मेरे पास यह पायल है। उसका बिल भी है। पुलिस वाले मुझे भी थाने ले गए। वे मां और भाई को हाथ-पैर बांधकर पीट रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि महिला टीआई ने मुझसे कहा- तू भी चोरी में शामिल है। तेरी भी पिटाई होगी। कुछ देर बाद उन्होंने संजू को बाहर निकाला और थाने की गाड़ी में लेकर अस्पताल भागे। एसएसपी रुचिवर्धन मिश्र के मुताबिक तीन दिन पूर्व अरिहंत नगर निवासी कन्फेशनरी कारोबारी प्रहलाद जोशी के यहां चोरी हुई थी। पुलिस इस संबंध में संजू से पूछताछ कर रही थी। इस मामले में एडीजी ने महिला टीआई को तत्काल सस्पेंड कर न्यायिक जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

 


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें