इंदौर में बुधवार को पुलिस ने अवैध रूप से जमीन हथियाने और नाबालिग लड़के को पीटने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। दरअसल, बदला लेने की नीयत से एक नाबालिग बच्चे की बेरहमी से पिटाई की गई। इसके बाद इस घटना का वीडियो बना सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले मुख्तियार के बेटे पर कुछ युवकों ने चाकू से मारकर उसे घायल कर दिया था। फिर बदला लेने के लिए उसके अन्य साथियों द्वारा एक नाबालिग बच्चे को पकड़कर उसे बंधक बनाया और फिर बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया।