फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: प्रेमी के साथ संबंध बना रही मां को बेटे ने देखा, रास्ते से हटाने के लिए करवा डाली हत्या; मुरैना का मामला

Tue, 03 Dec 2024 08:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मुरैना में एक महिला ने अपने प्रेमी रफीक खान संग मिलकर अपने खुद के बेटे की हत्या करवा दी। घटना के बाद पुलिस को शक होने पर आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने वारदात कबूल लिया। आइये जानते हैं पूरा मामला…
विज्ञापन
महिला ने करवाई बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरैना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि उक्त महिला ने अपने ही बेटे की हत्या अपने प्रेमी से करवा दी। जिसके बाद पुलिस ने निशानदेही पर महिला के बेटे का शव मुरैना के बीहड़ से बरामद कर लिया है। वहीं महिला के पति लोकेन्द्र ने एफआइआर दर्ज कराई हैं।

विज्ञापन


बता दें कि आरोपी युवक रफीक खान की टायर पंचर की दुकान है। इस दुकान पर महिला का 14 वर्षीय बेटा भी काम करता था। आरोपी रफीक ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसके महिला के साथ अवैध संबंध थे और इसी वजह से उसने महिला के बेटे को अपनी दुकान पर काम दिया था।

दोनों आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि एक दिन वह दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे। इसी दौरान महिला का बेटा वहां पहुंच गया और उसने चुपके से दोनों का नग्न अवस्था का वीडियो बना लिया। घबराहट में आरोपी महिला ने ही अपने बेटे को रास्ते से हटाने के लिए अपने प्रेमी को कहा।
विज्ञापन


इसके बाद रफीक महिला के बेटे को बाइक पर बैठाकर बीहड़ में आया और यहां उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। देर शाम तक महिला का बेटा घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। उसके बाद पुलिस को महिला पर शक हुआ तो उसके साथ कड़ाई से पूछताछ की कोई पूरा राज खुल गया। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें