दामोह के एक सरकारी अस्पताल में हंगामा करता शराबी
- फोटो : ANI
मध्य प्रदेश के दामोह में एक शराबी ने पटेरा सरकारी अस्पताल में खूब हंगामा किया। शराब के नशे में आरोपी न केवल अस्पताल में दाखिल हुआ, बल्कि हंगामा करने से रोकने पर अस्पताल कर्मी से मारपीट भी की। पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथिमिकी दर्ज की है।
मिली जानकारी के अनुसार, दामोह के सरकारी अस्पताल में शराबी हंगामा करने लगा। अस्पताल के चिकित्सक और कर्मियों ने उसे रोका तो शराबी ने एक कर्मी के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में स्पष्ट नजर आ रहा है कि शराबी अस्पताल कर्मी के साथ दुर्व्यवहार कर रहा है और मना करने पर उसने कर्मी को धक्का मार दिया।
चिकित्सक संघ के अध्यक्ष ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि ऐसा दुर्व्यहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संघ ने प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है, ताकि डॉक्टर ईमानदारी और जवाबदेही से अपनी ड्यूटी निभा पाएं।
नीचे देखें, सीसीटीवी में कैद हुई हंगामे की वीडियो