फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के हारने के बाद पार्टी कार्यकर्ता ने मुंडवाया सिर, भाजपा समर्थक से लगाई थी शर्त

Sat, 25 May 2019 02:31 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ता बीएल सेन - फोटो : ANI
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस को भाजपा के हाथों करारी हार मिली। भाजपा ने 542 सीटों पर हुए चुनाव में 303 सीट हासिल कीं, वहीं कांग्रेस के हिस्से में मात्र 52 सीट आईं। कांग्रेस की हार से पार्टी कार्यकर्ता भी आहत हैं। मध्यप्रदेश के राजगढ़ में एक कांग्रेस कार्यकर्ता बीएल सेन ने अपना सिर मुंडवा लिया। 

विज्ञापन


बीएल सेन ने कहा कि मैंने भाजपा कार्यकर्ता से शर्त लगाई थी कि अगर मोदी पीएम बनते हैं तो मैं अपना सिर मुंडवाऊंगा और अगर राहुल गांधी पीएम बनते हैं, तो वह (भाजपा कार्यकर्ता) अपना सिर मुंडवाएगा। अब जब मेरी पार्टी हार गई है, तो मैं गंजा हो गया हूं।
 



इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस की केंद्र में सरकार नहीं बनने व लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार होने पर पार्टी नेता धर्मेंद्र भटनागर ने सिर मुंडवा लिया। भटनागर ने घोषणा की थी कि यदि कांग्रेस की सरकार नहीं बनी तो मैं मुंडन करवा लूंगा। 
विज्ञापन


उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने के अलावा मीडिया को भी यह बात कही थी। कांग्रेस की हार होने पर भटनागर ने शिप्रा तट पर जाकर मुंडन करवा लिया। उन्होंने कहा मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं। मुझे विश्वास था कि कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। अपनी घोषणानुसार मैंने मुंडन करवाया है। भटनागर शहर कांग्रेस के महामंत्री हैं। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें