फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: नगर निगम ठेकेदारों के 60 करोड़ रुपये अटके, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार- आधी रकम ही दिलवा दें

Sun, 01 Jan 2023 08:03 PM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

बिल्डर्स एसोसिएशन नगर पालिक निगम उज्जैन का पिछले तीन वर्षों से लगभग 60 करोड़ रुपये अटका हुआ है। इस कारण ठेकेदार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
नगर पालिक निगम उज्जैन - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिल्डर्स एसोसिएशन नगर पालिक निगम उज्जैन का पिछले तीन वर्षों से लगभग 60 करोड़ रुपये अटका हुआ है। इस समस्या के हल के लिए प्रदेश की ओर से नगर निगम उज्जैन को कई बार राशि जारी करने के लिए ज्ञापन दिए गए हैं।

विज्ञापन


ठेकेदारों ने कहा कि अक्टूबर 2020 से अभी तक लगभग 60 करोड़ रुपये का भुगतान बाकी है, जिसके कारण हमें अपने परिवार के लालन पालन, बैंक की किस्त, बच्चों की स्कूल फीस आदि में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान स्थानीय सरकार के जनप्रतिनिधियों के आयुक्त के द्वारा निगम में उपलब्ध धनराशि के क्रम में मात्र 10 प्रतिशत भुगतान का आश्वासन दिया गया है, जोकि ऊंट के मुह में जीरे के समान है।

ज्ञापन सौंपकर बताया, नहीं हो रही सुनवाई
रुपया अटकने से बिल्डर्स एसोसिएशन के गिरीश जायसवाल, डॉ. घनश्याम शर्मा, करण सिंह चौहान, नवीन शर्मा, मनोज मेहता, धर्मेन्द्र जैन, सौरभ तांबी, अनीस अहमद, गणेश वर्मा ने बताया कि प्रदेश मुखिया शिवराज सिंह चौहान से भी इस राशि का भुगतान करवाने का अनुरोध किया गया था कि उज्जैन नगर पालिका निगम को आर्थिक संकट से बाहर निकालने के लिए कुछ नहीं तो कम से कम देनदारियों के विरुद्ध 50 प्रतिशत राशि का प्रावधान करें, जिससे निगम बोर्ड शहर के विकास को गति दे सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें