मध्यप्रदेश में हाईकोर्ट की इंदौर पीठ के 52 कर्मचारी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पिछले 5 दिनों में की गई जांच में इस बात की पुष्टि हुई है। इनमें से सर्वाधिक 35 कर्मचारी शुक्रवार को महामारी की चपेट में आए। कोरोना की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से गठित स्क्रीनिंग टीम के प्रभारी अनिल डोंगरे ने यह जानकारी दी है।