मध्यप्रदेश में इस वर्ष मानसून की बारिश के कारण वर्षा जनित हादसों में 48 लोगों की मौत हो चुकी है।
एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार राज्य में अति वर्षा और बाढ आदि के कारण अब तक 48 लोगों की मौत की सूचना है। इस अवधि में 6908 मकान क्षतिग्रस्त हुए और 955 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों को हानि हुई।
विज्ञप्ति में मौसम विभाग के हवाले से कहा गया है कि राज्य ने 50 में से 46 जिले अति वर्षा की श्रेणी और मात्र चार जिले सामान्य वर्षा की श्रेणी में है। अनूपपुर, डिंडोरी, शहडोल और श्योपुर जिले सामान्य वर्षा की श्रेणी में है।
प्रदेश के बांध और जलाशयों का जल स्तर निरंतर बढ रहा है। जल भराव स्तर पूर्ण होने से बरगी बांध के 15 गेट खोलकर 66350 क्यूसेक, खंडवा के ओंकारेश्वर बांध के पांच गेट खोलकर 85556 क्यूसेक और इंदिरा सागर बांध के 12 गेट खोलकर 94066 क्यूसेक पानी छोडा गया।