फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश : महिला ने अपनी जीभ काटकर मंदिर में चढ़ाई, अस्पताल में भर्ती

Fri, 11 May 2018 10:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
विज्ञापन
विज्ञापन

आपने भगवान के प्रति बहुत सारे लोगों की श्रद्धा और भक्ति तो जरूर देखी होगी लेकिन अपनी जीभ भगवान को अर्पित करने के बारे में कम ही सुना होगा। मगर मध्यप्रदेश की 45 साल की महिला ने बुधवार को ऐसा कर दिया। इस महिला का नाम गुड्डी तोमर है। जो देवी दुर्गा की भक्त हैं और उन्होंने अपनी जीभ काटकर तारसमा गांव के बिजासेन मंदिर में चढ़ा दी। यह गांव मुरैना जिले से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जीभ चढ़ाने के बाद वह बेहाश हो गई।  

विज्ञापन


महिला के पति रवि तोमर का कहना है कि उनकी पत्नी शादी के बाद से रोजाना सुबह-शाम बिजासेन मंदिर जाया करती है। उन्होंने बताया, 'हमारे तीन बेटे हैं। मेरी पत्नी देवी दुर्गा की अनन्य भक्त है। उसने गुरुवार शाम को अचानक से प्रार्थना के बाद अपनी जीभ काटकर देवी को चढ़ा दी।' पोरसा पुलिस स्टेशन के थानाप्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि घटना के बाद मंदिर में मौजूद लोगों ने उन्हें मुरैना जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उनका वहां इलाज चल रहा है। 

पुलिस अधिकारी का कहना है कि महिला ने अपनी श्रद्धा और भक्ति की वजह से इस तरह का कदम उठाया है।  यह पहली बार नहीं है जब किसी भक्त ने भक्तिवश इस तरह का कार्य किया हो। इससे पहले साल 2016 में इसी तरह की घटना हुई थी। जिसमें 11 साल की लड़की ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अपनी जीभ काटकर भगवान शिव को चढ़ा दी थी। पिछले कुछ सालों में इस तरह की तीन घटनाएं सामने आई हैं। जिसमें लड़कियों ने भगवान शिव को अपनी जीभ काटकर चढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें