फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले थीं बेरोजगार, सरकार की इस योजना से 10 महीने में कमा लिए 72 लाख रुपये

Thu, 28 Sep 2017 02:57 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
कृषि के क्षेत्र में इन दिनों एक नई तरह की नौकरी महिलाओं को लुभा रही है। इसके लिए आदिवासी महिलाओं को हायर किया जा रहा है, और उन्हें कृषि से जुड़ी शिक्षा दी जा रही है। जिससे वह अपने घर का खर्चा चला सके। 
विज्ञापन


इन आदिवासी महिलाओं को मध्यप्रदेश सरकार की राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ट्रेनिंग दी जा रही है। ट्रेनिंग लेकर बाहर निकली लगभग 4000 कृषि सखियों ने 10 महीने में 72.8 लाख रुपये कमा लिए हैं। इन पैसों की मदद से उनका परिवार जल्द ही गरीबी रेखा से ऊपर आ जाएगा। 

पढ़ें: 'नेकी की दीवार' का फायदा उठा रहे चोर, गायब हो रहा गरीबों के लिए रखा सामान

38 वर्षी रूही खान ने बताया कि उन्होंने कभी उम्मीद नहीं की थी, वह इस तरह से पैसे कम पाएंगी। गरीबी रेखा से नीचे जीने वाली रूखी अब कृषि सखी बनकर रोजाना 800 रुपये कमा रही हैं। वह हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकार के बुलाने पर राज्यों में जाती हैं, लोगों को जैविक कृषि के गुण सिखाती हैं। 
विज्ञापन


कृषि सखियां 5 से 15 दिनों के टूर पर दूसरे राज्यों में जाती हैं, जहां उनके खाने-पीने और रहने का खर्च सरकार देती है। इसके अतीरिक्त वह जो भी पैसे कमाती हैं, वह उनका होता है। पैसे आने के साथ न केवल उनका जीवन सुधरा है, बल्कि वह अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का श्रोत भी बनी हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें