फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टंकी में विस्फोट के दौरान 30 घायल

Fri, 23 Nov 2012 04:04 PM IST
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में अरेरा कॉलोनी स्थित साईं नगर बस्ती की टंकी गिरने से हुए हादसे के बाद प्रशासन द्वारा जर्जर टंकियों को गिराने में एक और हादसा हो गया। आनंद नगर स्थित जर्जर पानी की टंकी को गिराते समय करीब 25-30 लोग घायल हो गए। पहले हुए हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


शहर की पुरानी जर्जर हो चुकी टंकियों को खतरनाक मानकर गिराया जा रहा है। इस मुहिम में आनंद नगर में विस्फोटभर टंकी को उड़ाया गया, जिससे उसके पत्थर दूर-दूर तक गोली की रफ्तार से फेले। इससे वहां उपस्थित सैकड़ों लोगों, पुलिस, मीडिया और नगर निगम कर्मचारियों को पत्थर लगे। इन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इस दुर्घटना में नगर निगम परिषद के अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, महापौर के पीए विनय तिवारी और कई मीडियाकर्मी घायल हो गए।

इस घटना को प्रशासिक लापरवाही बताते हुए लोगों का कहना है कि विस्फोट करते समय आसपास के निवासियों को घर का दरवाजा बंद करने को नहीं कहा गया और काउंट डाउन भी नहीं किया गया। भीड़ को भी वहां से नहीं हटाया गया। विस्फोट विशेषज्ञ सरवटे और उनकी टीम ने जैसे ही टंकी गिराने के लिए विस्फोट किया, पत्थर उछलकर इधर-उधर फिंकने लगे थे। ये पत्थ लगने से अनेक लोग घायल हो गए। इसके पहले विदिशा रोड पर सुंदर नगर स्थित जर्जर टंकी को सफलतापूर्वक गिरा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें