भोपाल क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों के 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 3 पिस्टल और जिंदा राउंड भी बरामद किए है। आरोपियों पर अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज है।
भोपाल क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों के 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 3 पिस्टल और जिंदा राउंड भी बरामद किए है। आरोपियों पर अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज है।
विज्ञापन
भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर से बागफरतअफ्जा कब्रिस्तान में दो व्यक्ति के कब्रों की आड में छिपकर बैठे होने की सूचना मिली। जिनके पास अवैध पिस्टल है और हथियारों को खरीदने एवं बेचने की बात कर रहे है। क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपियों को घेराबंदी कर दबोच लिया। इनमें एक अरशान खान पिता हामिद खान उम्र 30 साल निवासी म.न. 117 इकबाल मस्जिद के पास गली नं. 2 ऐशबाग रोड बरखेडी जहांगीराबाद को एक देशी पिस्टल और एक जिंदा राउड एवं दूसरे संदेही अरशद खान पिता आसिफ खान उम्र 26 साल निवासी म.न. 1770 अहाता सिंकदर कुली ऐशबाग भोपाल को भी एक देशी पिस्टल और एक जिंदा राउण्ड के साथ पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
वहीं, क्राइम ब्रांच की दूसरी टीम ने ही आर्म्स एक्ट में फरार आरोपी मो. अनस उर्फ दाना पिता मो. अनवर निवासी आरिफ नगर गौतम नगर भोपाल को जेपी नगर 80 फीट रोड से थाना गौतमनगर से गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक पिस्टल और जिंदा राउंड बरामद किया। क्राइम आरोपियों से अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ कर रही है। जिनसे कई खुलासे होने की संभावना है।