मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 299 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या बढ़कर 2,59,427 हो गई गई।
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 2,59,427 संक्रमितों में से अब तक 2,53,522 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं और 2,051 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि रविवार को 238 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।