फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से होगा शुरू, 26 मार्च तक चलेगा

Mon, 22 Feb 2021 12:31 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, भोपाल
विज्ञापन
मध्यप्रदेश विधानसभा - फोटो : मध्यप्रदेश विधानसभा
विज्ञापन

मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू होगा। पहले दिन मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के अलावा प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा।

विज्ञापन


सबसे पहले रीवा जिले के देवतालाब सीट से विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरीश गौतम (67) मध्यप्रदेश विधानसभा के नए अध्यक्ष निर्विरोध चुने जाएंगे। उसके बाद राज्यपाल का अभिभाषण होगा। यह बजट सत्र 26 मार्च तक चलेगा।

मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने बताया कि गिरीश गौतम ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए रविवार सुबह अपना नामांकन दाखिल किया। उनके अलावा, किसी ने भी इस पद के लिए नामांकन नहीं भरा है और नामांकन भरने का समय अब समाप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि वह विधानसभा के अध्यक्ष निर्विरोध चुने जाएंगे। लेकिन इसकी पूरी प्रक्रिया सोमवार को सदन में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें