फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: एक ही परिवार के 25 लोग फूड प्वाइजनिंग का हुए शिकार, जिला अस्पताल में कराया भर्ती; कुछ लोगों की हालत गंभीर

Thu, 06 Jun 2024 12:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया

सार

Datia: मट्ठा-चावल खाने से एक ही परिवार के 25 लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिनमें से आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर लोगों को इंदरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  से दतिया जिला अस्पताल में रेफर किया गया है।
विज्ञापन
एक ही परिवार की 25 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदरगढ़ के ग्राम जिगनिया में फूड पॉइजनिंग के चलते एक ही परिवार के करीब 25 लोग बीमार हो गए। सभी को इंदरगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालात देखते हुए कुछ लोगों को दतिया जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ग्राम जिगनिया निवासी कल्याण परिहार के घर सुबह का भोजन करने के बाद एक-एक कर सभी सदस्यों की तबीयत थोड़ी देर बाद बिगड़ने लगी। सबसे पहले कल्याण को इंदरगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस के बाद एक एक कर लगभग 25 सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। फिर सभी को ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती लोगों के मुताबिक सुबह सभी ने भोजन में मट्ठा और चावल खाए थे। वहीं जिला अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने फिलहाल भर्ती लोगों की स्थिति स्थिर बताई गई है। डॉक्टर का कहना है कि फूड प्वॉइजन की वजह से यह सभी शिकार हुए हैं, जिन्हें अस्पताल लाया गया है, जहां कुछ लोगों की हालत स्थिर बनी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें